फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2026: सऊदी अरब में भी होगा नीट यूजी री-एग्जाम, कहां और कितने बजे होगी परीक्षा? यहां जानें पूरी डिटेल

Fri, 19 Jun 2026 10:46 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम इस बार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी डिटेल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: सऊदी अरब में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। NEET UG 2026 की री-परीक्षा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी आयोजित की जाएगी। इस संबंध में भारतीय दूतावास ने परीक्षा कार्यक्रम और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन


री-एग्जाम 21 जून 2026 को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखने तथा तय ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रिया सख्त रहेगी, इसलिए नियमों की अनदेखी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

रियाद में कहां होगी परीक्षा?

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में NEET UG 2026 री-परीक्षा के लिए इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR) के बॉयज सेक्शन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र अल हसन इब्न अली स्ट्रीट, एग्जिट-24, रौदा क्षेत्र में स्थित है। रियाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय छात्रों को इसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग गाइडलाइन

NEET UG 2026 की री-परीक्षा सऊदी अरब के स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 2:45 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 8:30 बजे से खोल दिया जाएगा। दूतावास और स्कूल प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दस्तावेज सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए सुबह 10:30 बजे तक केंद्र पहुंच जाएं। सुबह 11:00 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और देर से पहुंचने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा की तिथि 21 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक (सऊदी समय)
प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक (सऊदी समय)
परीक्षा केंद्र इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR), बॉयज सेक्शन
स्थान अल हसन इब्न अली स्ट्रीट, एग्जिट-24, रौदा, रियाद
रिपोर्टिंग समय सुबह 10:30 बजे से पहले पहुंचने की सलाह
गेट बंद होने का समय सुबह 11:00 बजे
परीक्षा का माध्यम पेन एवं पेपर मोड (ऑफलाइन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें