फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Answer Key: नीट यूजी की उत्तर कुंजी जारी, तुरंत यहां से डाउनलोड करें PDF, 28 जून तक दे सकेंगे चुनौती

Thu, 25 Jun 2026 07:39 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने नीट यूजी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी इसे 28 जून तक चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 
विज्ञापन
NEET UG Answer Key 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिन भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध सीधे लिंक की मदद से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसे चुनौती देने की विंडो भी उपलब्ध करा दी गई है। यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनौती दे सकता है। हालांकि, इसके लिए शुल्क का भुगतान भी करना होता है।

 

28 जून तक चुनौती दे सकते हैं

यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं तो वह इसे चुनौती भी दे सकता है। एनटीए ने इसके लिए एक विंडो उपलब्ध कराई है। चुनौती देने के लिए 28 जून रात्रि 11.50 बजे तक का समय है।

चुनौती शुल्क कितना है?

उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क का भुगतान करना होगा। चुनौती शुल्क प्रति प्रश्न 200 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि आपका दावा सही पाया जाता है तो बाद में शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
 
एनटीए विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। यदि कोई आपत्ति वैध पाई जाती है, तो अंतिम संस्करण प्रकाशित होने से पहले उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। उत्तर कुंजी पीडीएफ यहां देखें...

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 6 मई को जारी की गई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और री-एग्जाम 21 जून को कराया गया। 21 जून की नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। आज, 25 जून को नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
 
विज्ञापन

नीट यूजी की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कोड 50, 60, 70, 80 की उत्तर कुंजी देख सकते हैं:
  • जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, उन्हें neet.nta.nic.in पर जाना चाहिए।
  • होमपेज पर, 'Public Notices' टैब पर क्लिक करें।
  • फिर उस लिंक को खोजें जिस पर लिखा हो, 'Provisional answer key, response sheets of candidates who appeared in June 21 exam'।
  • रीडायरेक्ट किए गए पेज पर, आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
  • यदि कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका स्क्रीनशॉट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें