फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2026: नीट यूजी के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुली, 14 मार्च तक कर सकेंगे बदलाव

Thu, 12 Mar 2026 01:24 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 Correction Window: एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी निर्धारित विवरणों में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी करेक्शन विंडो बंद होने से पहले अपने आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा केवल एक बार उपलब्ध होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने विवरणों में संशोधन बहुत सावधानी से करें।

3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

फीस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में अंतिम संशोधन तभी मान्य होगा जब किसी अतिरिक्त शुल्क की आवश्यकता होने पर उसका भुगतान कर दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा किए गए बदलाव के कारण आवेदन शुल्क में वृद्धि होती है, तो अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।

साथ ही एजेंसी ने यह भी बताया कि यदि किसी उम्मीदवार द्वारा पहले से अधिक शुल्क जमा हो जाता है, तो अतिरिक्त राशि वापस नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

श्रेणी संशोधित किए जा सकने वाले विवरण
अभिभावक से जुड़ी जानकारी (इनमें से किसी एक में बदलाव) पिता का नाम, उनकी शैक्षणिक योग्यता और पेशा या माता का नाम, उनकी शैक्षणिक योग्यता और पेशा
शैक्षणिक जानकारी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वींं की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े विवरण
शिक्षा से संबंधित स्थान जिस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से 12वीं पास की है या परीक्षा दे रहे हैं
आरक्षण से जुड़ी जानकारी कैटेगरी (Category)
अतिरिक्त श्रेणी उप-श्रेणी/पीडब्ल्यूडी स्थिति
परीक्षा से संबंधित जानकारी परीक्षा शहर का चयन
परीक्षा का माध्यम परीक्षा किस भाषा/माध्यम में देना है
अन्य विवरण नीट (यूजी) में प्रयासों की संख्या
दस्तावेज हस्ताक्षर (Signature)
पहचान संबंधी जानकारी केवल उन उम्मीदवारों के लिए बदलाव संभव जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य आईडी से पंजीकरण किया है

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र के माध्यम से पंजीकरण किया है, वे अपनी पहचान से संबंधित जानकारी में भी संशोधन कर सकते हैं।

एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे करेक्शन विंडो बंद होने से पहले अपने आवेदन फॉर्म की सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें और आवश्यक बदलाव समय पर पूरा कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें