ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number (आवेदन संख्या) और Password (पासवर्ड) डालें।
- फिर Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे ध्यान से चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
परीक्षा के लिए उम्मीदवार कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, जैसे कि परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई एक), पासपोर्ट साइज फोटो। इन सभी दस्तावेजों को परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाना जरूरी होता है ताकि प्रवेश में कोई समस्या न हो और परीक्षा केंद्र पर आसानी से अनुमति मिल सके।
समस्या आने पर यहां करें संपर्क
यह सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सिर्फ यह बताती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि आपको पहले से जानकारी मिल सके। 21 जून 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें पूरा परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।
अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in को समय-समय पर देखते रहना चाहिए।