फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Exam: 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज, 22.79 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल; इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 03 May 2026 10:41 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 Exam: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 आज आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा देशभर के 565 शहरों में आयोजित हो रही है, जिसमें करीब 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
NEET UG 2026 Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026 Exam Today: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शनिवार को देश की सबसे बड़ी दाखिला प्रवेश परीक्षा यानी स्नातक मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी 2026 की तैयारियों को मॉकड्रिल से परखा। तीनस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच पेन-पेपर आधारित यह परीक्षा होगी। इसमें 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य सरकारों के अलावा गृह मंत्रालय, पुलिस, बीएसएफ, अर्द्धसैनिक बल मिलकर काम कर रहे। परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों में 5432 केंद्र और विदेश में 14 केंद्र बनाए गए हैं। 99.2% छात्रों को पसंदीदा केंद्र आवंटित हुए हैं। खास बात है कि शुचिता बनाए रखने के लिए 68 केंद्रों को छोड़ बाकी 98.8% केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में हैं।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नीट यूजी की सुचिता बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाए। उसके बाद केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रश्न पत्र लीक नहीं हो, उसके लिए पीजी मेडिकल छात्रों, पुराने छात्रों पर नजर रखी जा रही है। प्रश्न पत्र लीक या अफवाहों से छात्रों को भ्रमित करने वाले 30 टेलीग्राम चैनल बंद किए गए हैं।

चुनावी राज्यों में खास तैयारी

चुनावी राज्यों में रविवार को परीक्षा और सोमवार को चुनावी रिजल्ट आएगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल पर एनटीए और केंद्रीय गृह मंत्रालय की खास नजर है। वहीं, हरियाणा, असम, तमिलनाडु, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ एनटीए की कई दौर की बैठक हुई है।

समय पर एंट्री के लिए ध्यान रखें

  • पारंपरिक/धार्मिक या पूरी बाजू के कपड़े पहनने वाले उम्मीदवार थोड़ा जल्दी पहुंचें, ताकि चेकिंग में समय मिल सके।
  • परीक्षा केंद्र का सही पता एडमिट कार्ड से जरूर चेक करें, सिर्फ मैप पर भरोसा न करें।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं।
    विज्ञापन

     
Trending Videos
विज्ञापन

NEET UG 2026 Exam: इन वस्तुओं पर प्रतिबंध

  • एग्जाम वाले दिन ट्रैफिक और मौसम का ध्यान रखें और समय से पहले सेंटर पहुंच जाएं।
  • 30 अप्रैल 2026 को जारी ड्रेस कोड और नियम (neet.nta.nic.in पर) को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें।
  • सिर्फ जरूरी और अनुमत चीजें ही साथ ले जाएं।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, वॉलेट, ज्वेलरी, धातु की चीजें और खाने-पीने का सामान अंदर ले जाना मना है।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) की जानकारी पर ही भरोसा करें।


पहली बार घर से पीने का पानी लाने की अनुमति

राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ हुई बैठक में केंद्र में उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसमें पीने के पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति (जनरेटर आदि की व्यवस्था), आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता सेवाएं आदि शामिल हैं। पहली बार छात्रों को पीने का पानी घर से लाने की अनुमति दी गई है। परीक्षा केंद्र में डबल-लॉक स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे 1.85 लाख कैमरों के साथ चारस्तरीय सीसीटीवी निगरानी हो रही।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

उम्मीदवार किसी भी जानकारी या सहायता के लिए एनटीए से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700, ईमेल neetug2026@nta.ac.in और आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें