काउंसलिंग बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिव्यांगजन (PWD), रक्षा (Defence), अर्धसैनिक बल (Paramilitary) और अनिवासी भारतीय (NRI) श्रेणी के उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए प्रवेश बोर्ड के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा। ये उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें, अन्यथा उनकी पात्रता रद्द की जा सकती है।
जरूरी दस्तावेज
- NEET UG 2025 स्कोरकार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- राजस्थान डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र