फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, नौ से खुलेगी सुधार विंडो; तुरंत करें अप्लाई

Thu, 06 Mar 2025 11:14 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025 Registration: नीट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
विज्ञापन
NEET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025 Registration:  नीट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अप्लाई करें।

विज्ञापन


हाल ही में एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) - 2025 के संबंध में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

परीक्षा की तारीख

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की होगी, जो दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी।
 

प्रक्रिया तिथि / समय सीमा
अधिसूचना जारी 7 फरवरी 2025
आवेदन जमा और शुल्क भुगतान 7 फरवरी से 7 मार्च 2025 (रात्रि 11.50 बजे तक)
संशोधन 9 मार्च से 11 मार्च 2025
सिटी स्लिप जारी 26 अप्रैल 2025
एडमिट कार्ड जारी 01 मई 2025
परीक्षा तिथि 4 मई 2025
परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
परिणाम की घोषणा 14 जून 2025 (संभावित)

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन फोटो
  • अंगूठे और अंगुली के निशान की स्कैन इमेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो (ताजा हो)
  • सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी फोटो आईडी
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

13 भाषाओं में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर प्रारूप में और केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2025 Application: नीट यूजी के लिए पंजीकरण कैसे करें?

  1. उम्मीदवारों को वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करना होगा।
  2. अभ्यर्थियों को अपना विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि तथा स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  3. पासवर्ड बनाएं, सुरक्षा प्रश्न दर्ज करें और उत्तर चुनें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सुरक्षा प्रश्न और उत्तर को सहेज कर रखें, ताकि उम्मीदवार उन्हें भूल न जाएं।
  4. पंजीकरण के बाद, एक अनंतिम आवेदन संख्या उत्पन्न होगी। इसे भविष्य में लॉगिन के लिए सुरक्षित रखें।
  5. अभ्यर्थियों को प्रत्येक अनुभाग पर क्लिक करके सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें