फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 3 का आवंटन परिणाम संशोधित; आज दोपहर तीन बजे तक शिकायत करें दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 01:59 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के तीसरे राउंड का संशोधित प्रोविजनल परिणाम-II जारी किया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2025 की काउंसलिंग के तीसरे दौर के प्रोविजनल संशोधित सीट आवंटन परिणाम जारी किए हैं। उम्मीदवार आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने कही है कि यदि उन्हें नए परिणाम में कोई विसंगति या त्रुटि दिखाई दे, तो वे 23 अक्तूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपनी शिकायत ईमेल के माध्यम से mccresultquery@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके बाद MCC द्वारा अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

कमेटी ने क्या कहा?

संशोधित प्रोविजनल परिणाम जारी होने के बाद इसे ही ‘अंतिम परिणाम’ माना जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, यह प्रोविजनल परिणाम केवल अस्थायी (टेंटेटिव) है और इसमें आगे बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन


इस परिणाम के आधार पर उम्मीदवार किसी कॉलेज या सीट पर अधिकार का दावा नहीं कर सकते, न ही इसे न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों से कहा है, कि वे अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और MCC की वेबसाइट से आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करने के बाद ही अपने आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें।
विज्ञापन


डाउनलोड करें लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें