फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2024: नीट यूजी कथित पेपर लीक मामले में 13 लोग गिरफ्तार, बिहार की ईओयू को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

Sat, 11 May 2024 06:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Paper Leak: नीट यूजी के कथित पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस ने चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024 Paper Leak: बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित एनईईटी-यूजी के कथित प्रश्न पत्र लीक के मामले में अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि "पेपर लीक" की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई।

विज्ञापन


ईओयू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस मामले की जांच अब तक पटना पुलिस की एक विशेष टीम कर रही थी। अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 पेपर लीक मामले का भी शामिल है।"

ईओयू की ओर से आगे कहा गया, "सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू के अधिकारी उनसे हिरासत में पूछताछ शुरू करेंगे। पुलिस ने पहले ही आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। अब तक की जांच से पता चला है कि एनईईटी-यूजी का प्रश्न पत्र और उनके उत्तर 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को प्रदान किया गया।" विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


भारत में सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) 2024, कथित पेपर लीक के बाद सभी गिरफ्तारियों, जांच और छात्रों की न्याय की मांग के साथ एक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, हंगामा प्रवेश परीक्षा से एक दिन पहले शुरू हुआ जब एक नकाबपोश व्यक्ति का यह दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया कि पेपर 'मास्टरमाइंड' द्वारा लीक किया जा सकता है, जिससे उम्मीदवारों और अन्य लोगों ने एनटीए से जांच का आग्रह किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें