NEET UG 2023: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम
एनटीए के महानिदेशक आईएएस डॉ विनीत जोशी के निर्देशानुसार, सभी परीक्षा केंद्र पर पेपर की सुरक्षा के लिए मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक मशीन, फ्रिस्किंग, मेटल डिडेक्टर की व्यवस्था की गई है। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए सेना, पुलिसकर्मी व प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा सेना से सेवानिवृत अधिकारी ऑब्जर्वर तथा डिप्टी ऑब्जर्वर के रूप में लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिसे सीधे एनटीए के दिल्ली मुख्यालय से देखा जा सकता है।
NEET UG 2023: परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से
सभी सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समयानुसार प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। पेपर दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को पेन सेंटर पर ही दिए जाएंगे। परीक्षार्थी को केवल टेक्स्ट बुकलेट लेकर ही बाहर जाएंगे।
NEET UG 2023: प्रवेश पत्र का जारी है इंतजार
एनटीए ने परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना 30 अप्रैल को जारी कर दी थी, लेकिन तीन मई तक नीट के लाखों परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार करते रहे। समय पर प्रवेश पत्र नहीं मिलने से अभिभावक भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस ऑफलाइन परीक्षा में प्रत्येक शहर में विद्यार्थियों की भीड़ होने से ठहरने व होटलों में कमरे बुक करने में परेशानी हो रही है। एनटीए को छात्रहित में सात दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देना चाहिए। जिससे बच्चे बाहरी सेंटर्स पर पहुंचने की चिंता से मुक्त हो सकें।