फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी को टालने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर, 17 जुलाई को है परीक्षा

Wed, 13 Jul 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2022 को स्थगित करने की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया जा सकता है। याचिका पर अब तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुला, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। ऐसे में ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट में परीक्षा को टालने को लेकर याचिका दायर की गई है। जानकारी के अनुसार इस याचिका में नीट 2022 में एक अतिरिक्त प्रयास देने की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन

तत्काल हो सकती है सुनवाई
NEET UG 2022 को स्थगित करने की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया जा सकता है। याचिका पर अब तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, परीक्षा शुरू होने में बेहद कम समय को देखते हुए मामले पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है। 

प्रवेश पत्र हो चुके हैं जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी 12 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

छात्र सोशल मीडिया पर कई दिनों से कर रहे मांग
बता दें कि बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर लंबे समय से नीट यूजी को टालने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने कई बार ट्विटर पर  #NEETUG2022Postponement और #PostponeNEETUG2022 नाम से हैशटैग भी चलाया है। छात्रों का कहना है कि नीट और सीयूईटी परीक्षा एक ही समय पर हो रहे हैं। इसके अलावा छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए भी समय नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन

क्या स्थगित होगी परीक्षा?
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए नीट परीक्षा के स्थगित होने के कम ही आसार नजर आ रहे हैं। अब तक परीक्षा एजेंसी की ओर से छात्रों की मांग पर कोई भी जवाब नहीं आया है। प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। इसके अलावा कुछ ही दिनों पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसी ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि ज्यादातर छात्रों ने परीक्षा की तैयारी कर ली है और वे परीक्षा में शामिल भी हो रहे हैं। एनटीए ने अपने नोटिस में भी कहा है कि नीट का आयोजन सीयूईटी परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें