फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी 2022 के लिए परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 29 Jun 2022 02:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि यह एनईईटी (यूजी) - 2022 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह उस शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
विज्ञापन
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी कि एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक, 2022/NEET UG 2022 के लिए परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। यह सूची अब ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा NEET UG 2022 के लिए आवेदन किया है, वे इस परीक्षा केद्रों के शहर की सूची को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

NEET UG 2022:इस तारीख को होनी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर 5.20 बजे तक आयोजित होगी। बता दें इस परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं में किया जाना है। ये भाषाएं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

NEET UG 2022:नोटिस जारी
एनटीए की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि यह एनईईटी (यूजी) - 2022 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह उस शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एनईईटी (यूजी) – 2022 का प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

NEET UG 2022: कैसे डाउनलोड करें सूची?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate Activity के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको Advance Intimation of Examination City for NEET(UG)-2022 का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें और आईडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब सूची आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें