NEET:नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 2 रिजल्ट 2020 जारी हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने गुरुवार को राउंड टू नीट एसएस काउंसलिंग रिजल्ट 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। जिन अभ्यर्थियों ने दूसरे राउंड के नीट एसएस काउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट कॉलेज में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं। इसके अलावा, नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें NEET SS काउंसलिंग राउंड 2 रिजल्ट 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
-आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in/MCCSS है।
-यहां आपको होम पेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-आपको अलॉटमेंट लैटर- राउंड 2 पर क्लिक करना होगा।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस तरह आप अपनी अलॉटमेंट सीट देख सकते हैं।