फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड-2 के लिए पंजीकरण शुरू, आठ जून तक करें आवेदन

Mon, 02 Jun 2025 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET SS Counselling: नीट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2025 के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹5,000 की गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस और ₹2,00,000 की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा।  
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS Counselling 2025 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2025 के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन और फीस विवरण


NEET SS राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹5,000 की गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस और ₹2,00,000 की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा।  

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन और भुगतान: 2 जून से 8 जून 2025 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान की अंतिम समय सीमा 8 जून को दोपहर 3 बजे तक
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 3 जून से 8 जून 2025 (रात 11:55 बजे तक), चॉइस लॉकिंग 8 जून को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग: 9 जून से 10 जून 2025
  • परिणाम घोषणा: 11 जून 2025
  • आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग: 12 जून से 19 जून 2025

NEET SS राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें?


1. आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. "NEET SS" टैब पर क्लिक करें।
3. "न्यू रजिस्ट्रेशन" लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. रजिस्ट्रेशन फीस और सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करें।
6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें