फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS Counselling 2025: एमसीसी ने राउंड-2 के लिए जारी की 2,423 खाली सीटों की लिस्ट, यहां से करें डाउनलोड

Sun, 09 Aug 2026 12:15 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET SS Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के राउंड-2 के लिए 2,423 खाली सीटों की सूची जारी कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद भर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एनईईटी एसएस काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस राउंड में उम्मीदवारों के लिए 2,423 खाली सीटें और 5,605 वर्चुअल सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन


राउंड-2 काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार कल शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 11 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरकर उन्हें लॉक कर सकते हैं। इसके बाद 13 अगस्त को सीट आवंटन (Seat Allotment) का परिणाम घोषित किया जाएगा।

सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों को राहत

एनईईटी एसएस काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की सीट मैट्रिक्स पीडीएफ में उन सीटों का विवरण दिया गया है जो पहले राउंड में उम्मीदवारों के सीट नहीं लेने या सीट छोड़ने के कारण खाली रह गई थीं। इन सीटों पर अब राउंड-2 काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
 
एमसीसी ने राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट से इस्तीफा देने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने समय सीमा के भीतर अपनी सीट छोड़ दी थी, वे पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट दोबारा जमा किए बिना राउंड-2 काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, केवल वही उम्मीदवार राउंड-2 में भाग लेने के पात्र हैं जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें