30वें पर्सेंटाइल पर कौन से उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे?
नीट एसएस 2025 के संबंधित प्रश्न पत्र समूह में 30वें पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में योग्य घोषित किया गया है। ग्रुप के अनुसार क्वालिफाइंग कटऑफ अंक अलग-अलग हैं। ये अंक 600 में से हैं।
| प्रश्न पत्र समूह |
30वें पर्सेंटाइल पर क्वालिफाइंग कटऑफ |
| एनेस्थीसियोलॉजी |
249 |
| क्रिटिकल केयर मेडिसिन |
254 |
| ईएनटी |
247 |
| मेडिकल |
175 |
| मेडिकल ऑन्कोलॉजी |
180 |
| माइक्रोबायोलॉजी |
306 |
| ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी |
325 |
| ऑर्थोपेडिक्स |
256 |
| पीडियाट्रिक |
231 |
| पैथोलॉजी |
238 |
| फार्माकोलॉजी |
213 |
| साइकियाट्री |
302 |
| रेडियोडायग्नोसिस |
315 |
| रेस्पिरेटरी मेडिसिन |
285 |
| सर्जिकल |
243 |
प्रवेश के समय MBBS अंकों का होगा सत्यापन
उम्मीदवारों ने नीट एसएस के आवेदन फॉर्म में सभी एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों का प्रतिशत दर्ज किया था। प्रवेश के समय काउंसलिंग या प्रवेश प्राधिकरण इन अंकों का सत्यापन मूल दस्तावेजों से करेगा।
जिन मामलों में रैंक के टाई को तोड़ने के लिए एमबीबीएस के कुल अंकों का इस्तेमाल किया गया है, उम्मीदवार के स्कोर कार्ड में आवेदन फॉर्म में दिए गए एमबीबीएस के कुल अंकों का उल्लेख होगा।
अगर सत्यापन में यह पाया जाता है कि आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी गलत थी और इसी मानदंड का इस्तेमाल संबंधित उम्मीदवार की टाई तोड़ने के लिए किया गया था, तो नीट एसएस 2025 के लिए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर
किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार एनबीईएमएस के कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेज सकते हैं।