फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Re-Exam Admit Card: बैंक डिटेल्स भूल गए? फिर भी डाउनलोड कर सकेंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड; एनटीए ने दी राहत

Thu, 18 Jun 2026 09:52 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Admit Card: नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय बैंक डिटेल्स से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे छात्रों के लिए NTA ने नया विकल्प उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बैंक अकाउंट डिटेल्स सत्यापित न होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए NTA ने नियमों में ढील दी है। अब उम्मीदवार बिना बैंक डिटेल्स कन्फर्म किए भी अपना NEET UG 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए।

एडमिट कार्ड पर नहीं पड़ेगा बैंक जानकारी का असर

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि बैंक डिटेल्स अधूरी होने की वजह से किसी का NEET UG 2026 एडमिट कार्ड नहीं रोका जाएगा। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि बैंक खाते की जानकारी अपडेट न कर पाने के कारण उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। इस पर NTA ने कहा कि बैंक डिटेल्स केवल फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए आवश्यक हैं, जबकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए जारी रहेगी। इससे लाखों छात्रों की चिंता दूर हो गई है।

विज्ञापन


नीट यूजी 2026 उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NTA ने एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया में दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।
  • पहला विकल्प: अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स की पुष्टि बाद में करें।
  • दूसरा विकल्प: पहले बैंक विवरण की समीक्षा और पुष्टि करें, फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इस नए प्रावधान के तहत जिन उम्मीदवारों के पास फिलहाल बैंक डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं, वे पहले विकल्प का चयन कर सीधे अपना NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक जानकारी अपडेट करने और रिफंड प्रक्रिया पूरी करने का मौका बाद में भी मिलेगा। NTA ने स्पष्ट किया है कि इससे परीक्षा में शामिल होने की पात्रता या एडमिट कार्ड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अगर आप NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे "NEET UG 2026 Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद स्क्रीन पर दिए गए दोनों विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक का चयन करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य में जरूरत के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें