6 महीने तक उपलब्ध रहेगा स्कोरकार्ड
स्कोरकार्ड जारी होने के दिन से केवल छह महीने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। योग्यता कट-ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, पोस्ट-एमबीबीएस डीएनबी/डॉएनबी (सीधे 6 वर्षीय) कार्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पात्र होंगे।
एआईक्यू 50 प्रतिशत सीटों के लिए स्कोरकार्ड 5 सितंबर को आएगा
एनबीईएमएस अधिसूचना के अनुसार, 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए स्कोरकार्ड 5 सितंबर, 2025 को या उसके बाद अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे। एआईक्यू सीटों के लिए मेरिट सूची 27 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की गई थी।
ये सीटें कुल उपलब्ध सीटों का आधा हिस्सा हैं और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) सहित सभी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं।
NEET PG Scorecard 2025 Download: नीट पीजी का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- उपलब्ध 'NEET-PG' टैब पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।
- आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरण सत्यापित करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।