फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी के लिए दूसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी, एडमिशन के लिए बढ़ीं 2,620 नई सीटे

Sun, 07 Dec 2025 05:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2025 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस चरण में 2,620 नई सीटें जोड़ दी गई हैं, जिससे उम्मीदवारों के लिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन पाने के अवसर और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी किया है। इस बार कुल 2,620 नई सीटें जोड़ी गई है। इससे उन मेडिकल स्नातक के लिए अवसर बढ़ गए हैं जो पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


राउंड 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की सुविधा सक्रिय है। वे उम्मीदवार जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली, अपग्रेड चाहते हैं, या पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीटों की कुल संख्या बढ़कर पहुंची 32,000 के करीब

ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार NEET PG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में कुल लगभग 32,000 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें खाली सीटें, वर्चुअल खाली सीटें और नई जोड़ी गई 2,620 सीटें शामिल हैं। राउंड 2 की प्रक्रिया 5 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट पोर्टल खुलने के साथ शुरू हुई। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट नहीं मिली, जो अपग्रेड चाहते हैं या पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तारीख 9 दिसंबर

एमसीसी ने राउंड-2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 9 दिसंबर तक एक्टिव रहेगी। उम्मीदवारों को 9 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइसेज लॉक करनी होंगी। चॉइस लॉकिंग के बाद किसी भी विकल्प में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • लॉगिन: पहले आप MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 राउंड 2 सेक्शन में लॉगिन करें।
  • रजिस्ट्रेशन और फीस: राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • चॉइस फिलिंग: पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरें।
  • चॉइस लॉक: 9 दिसंबर शाम 4 बजे से 11:55 बजे तक चॉइस लॉक करें।
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: लॉकिंग के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें और आगे की प्रक्रिया फॉलो करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें