सीटों की कुल संख्या बढ़कर पहुंची 32,000 के करीब
ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार NEET PG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में कुल लगभग 32,000 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें खाली सीटें, वर्चुअल खाली सीटें और नई जोड़ी गई 2,620 सीटें शामिल हैं। राउंड 2 की प्रक्रिया 5 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट पोर्टल खुलने के साथ शुरू हुई। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट नहीं मिली, जो अपग्रेड चाहते हैं या पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तारीख 9 दिसंबर
एमसीसी ने राउंड-2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 9 दिसंबर तक एक्टिव रहेगी। उम्मीदवारों को 9 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइसेज लॉक करनी होंगी। चॉइस लॉकिंग के बाद किसी भी विकल्प में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।