NEET PG Counselling 2024: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है, जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाकर विकल्प भर सकते हैं। उम्मीदवार 8 नवंबर से 17 नवंबर रात 11:55 बजे तक, उम्मीदवार अपने चुने हुए विकल्पों को भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं।
एमसीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली काउंसलिंग के अलावा राज्य स्तर की सीटों के लिए भी राज्य अपने दौरों का आयोजन करेंगे। सीट पाने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उम्मीदवार अपने राज्य की काउंसलिंग एजेंसियों से विशिष्ट शेड्यूल के बारे में पूछ सकते हैं।