NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू की जा सकती है।
NEET PG Counselling 2021: कोर्ट ने काउंसलिंग को दी मंजूरी
दरअसल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी थी। कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण को इस वर्ष के लिए प्रभावी रखा गया है। भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में मार्च के दूसरे हफ्ते में सुनवाई होगी।
NEET PG Counselling 2021: इन दस्तावेजों को रखें तैयार
1. नीट प्रवेश पत्र
2. नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2021 का स्कोर कार्ड
3. आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट
4. बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
5. वैद्य पहचान पत्र - आधार, वोटर आइडी आदि
6. एमसीसी का अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
7. एमबीबीएस की मार्कशीट
8. एमबीबीएस की डिग्री सर्टिफिकेट
9. इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
10. जाति पहचान पत्र (अगर लागू हो तब)
11. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)