NEET PG 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC- The Medical Counselling Committee) ने एक हफ्ते पहले NEET PG और MDS राउंड 2 काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी थी। जारी हुए नोटिस के अनुसार, राउंड टू काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून, 2020 यानी आज से शुरू हो गई है। 3 जून से 9 जून के बीच अभ्यर्थी दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं आवेदक 9 जून को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना शेड्यूल देख सकते हैं। ध्यान दें कि एमएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in है। डीम्ड / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ईएसआईसी और एएफएमसी इंस्टीट्यूट के लिए ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए हर साल काउंसलिंग की जा रही है।
मुख्य जानकारी-
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने NEET PG 2020 उत्तीर्ण किया था, लेकिन पहले दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए थे, अब इस दौर में आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि काउंसलिंग का दूसरा राउंड में वे भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले राउंड के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई थी। वे अब 2 राउंड के दौर के लिए भी पंजीकरण कर सकेंगे ।अपडेट के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है।