NEET PG Admit Card 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 31 जुलाई को नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2025 Exam Date: 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा
नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के चार उत्तर होंगे। उम्मीदवारों को चार उत्तरों में से सही उत्तर चुनना होगा। एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल भी जारी किया है जहां उम्मीदवार नीट पीजी 2025 और अन्य परीक्षाओं के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह परीक्षा देशभर के विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ली जाएगी। इन कोर्सों में शामिल हैं:
- डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
- मास्टर ऑफ सर्जरी (MS)
- स्नातकोत्तर डिप्लोमा
- पोस्ट MBBS डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB)
- डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DrNB)
- अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम
परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके जरिए MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।