नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 12 अप्रैल को नीट पीजी ( NEET PG) एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनबीई ने उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in के जरिए दी है। जिसमें बताया गया है कि नीट पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्र 12 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
एनबीई अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ईमेल और पोस्ट के जरिए नहीं भेजेगा। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। कार्ड में दी गई जगह पर अभ्यर्थियों को अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। फोटोग्राफ का आकार न्यूनतम 35x45 मिमी होना चाहिए। एनबीई ने यह बात स्पष्ट की है कि कलर फोटोग्राफ का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए।