फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीईएमएस से हुई गलती: नीट पीजी के कुछ अभ्यर्थियों को ईमेल में लिख दी परीक्षा की गलत तारीख, दिया स्पष्टीकरण

Sat, 12 Sep 2026 02:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2026: नीट पीजी के कुछ अभ्यर्थियों को आधार प्रमाणीकरण से जुड़ा ईमेल भेजा गया, जिसमें परीक्षा की तारीख गलत लिखी थी। एनबीईएमएस ने इसे गलती बताया है और कहा है कि जल्द ही सभी संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित ईमेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 के अभ्यर्थियों को आधार प्रमाणीकरण से जुड़े ईमेल को लेकर जरूरी सूचना दी है। परीक्षा के दिन सफल आधार प्रमाणीकरण की पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों को ईमेल भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

ईमेल में क्या गलती हुई?

एनबीईएमएस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के एक ग्रुप को आज भेजे गए ईमेल की शुरुआती पंक्ति में परीक्षा की तारीख गलती से 5 सितंबर 2026 लिख दी गई।

हालांकि, उसी ईमेल में नीचे आधार प्रमाणीकरण की जो तारीख और समय दिया गया है, वह सही है। यानी गलती केवल ईमेल की शुरुआती पंक्ति में परीक्षा की तारीख लिखने को लेकर हुई है।

एनबीईएमएस ने क्या कहा?

एनबीईएमएस ने इस गलती पर खेद जताया है। बोर्ड ने बताया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही सुधारा हुआ ईमेल भेजा जाएगा।
बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ईमेल में परीक्षा की तारीख का उल्लेख गलती से हुआ था, जबकि आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी तारीख और समय सही दर्ज हैं।
विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को भेजा गया था ईमेल?

यह ईमेल उन अभ्यर्थियों के एक समूह को भेजा गया था, जो 30 अगस्त 2026 को आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे। एनबीईएमएस ने आधार प्रमाणीकरण की पुष्टि के लिए यह ईमेल भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें