NEET-MDS 2026 Exam Date: नीट एमडीएस परीक्षा मई में होगी
डेंटल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट एमडीएस परीक्षा संभावित रूप से शनिवार, 2 मई 2026 को कराई जा सकती है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप 31 मई 2026 तक पूरी करनी होगी। तिथि की घोषणा से डेंटल छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।
NEET-PG 2026 Exam Date: नीट पीजी परीक्षा अगस्त में होगी
मेडिकल स्नातकों के लिए आयोजित होने वाली नीट पीजी 2026 परीक्षा रविवार, 30 अगस्त 2026 को संभावित है। इस परीक्षा के लिए पात्रता के अंतर्गत उम्मीदवारों को अपनी इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 तक पूरी करनी होगी।