फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी 2026: क्या है अंकन योजना? उत्तर कुंजी आने पर सही और गलत जवाबों से ऐसे लगाएं अपने स्कोर का अनुमान

Tue, 15 Sep 2026 06:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2026: नीट पीजी की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार सही और गलत जवाबों की संख्या के आधार पर संभावित स्कोर निकाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए मार्किंग स्कीम की जानकारी होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी की आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन


आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट में दर्ज जवाबों का आधिकारिक आंसर की से मिलान करके संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।

कैसे निकालें संभावित स्कोर?

संभावित अंक निकालने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा की अंक योजना समझनी होगी। सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है।

इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी रिस्पॉन्स शीट में दिए गए उत्तरों का आंसर की में दिए सही उत्तरों से मिलान करना होगा। इसके बाद सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग निकालनी होगी।

सही उत्तरों की संख्या को चार से और गलत उत्तरों की संख्या को एक से गुणा करें। इसके बाद सही उत्तरों से मिले कुल अंकों में से गलत उत्तरों के लिए काटे गए अंक घटा दें।

संभावित स्कोर = (सही उत्तर × 4) - (गलत उत्तर × 1)
 

नीट पीजी की मार्किंग स्कीम क्या है?

एनबीईएमएस की ओर से निर्धारित अंक योजना के अनुसार:
 
उत्तर अंक
सही उत्तर 4 अंक
गलत उत्तर -1 अंक
उत्तर नहीं दिया 0 अंक

पास होने के लिए कितने पर्सेंटाइल जरूरी?

  • परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 50वां पर्सेंटाइल हासिल करना होगा।
  • सामान्य पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45वां पर्सेंटाइल जरूरी है।
  • एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 40वां पर्सेंटाइल हासिल करना होगा।
विज्ञापन

कब जारी होगी की प्रोविजनल आंसर की?

एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी की आंसर-की जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार लंबे समय से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड को उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 की संभावित परिणाम तिथि से पहले पूरी की जानी है।

पिछले साल बोर्ड ने पहली बार आंसर की जारी की थी। हालांकि, उस समय प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की गई थी और स्कोरकार्ड के साथ केवल अंतिम आंसर-की प्रकाशित की गई थी। अंतिम परिणाम स्कोरकार्ड से पहले जारी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें