NEET PG 2025 Counselling: नीट पीजी 2025 में कटऑफ अंकों में बदलाव के बीच मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने तीसरे राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार नीट पीजी परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 29 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
यह काउंसलिंग देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
देखें पूरा कार्यक्रम
| चरण |
अखिल भारतीय कोटा/केंद्रीय विश्वविद्यालय (MCC) |
राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण (DME) |
| तीसरा चरण - पंजीकरण |
15 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 |
27 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 |
| डेटा साझा करने की तिथि |
6 और 7 फरवरी 2026 |
14 फरवरी 2026 |
| ज्वाइन करने की अंतिम तिथि |
6 फरवरी 2026 |
13 फरवरी 2026 |
| अतिरिक्त चरण - पंजीकरण |
10 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 |
| आवंटित उम्मीदवारों की सूची साझा |
18 फरवरी 2026 |
- |
| अंतिम ज्वाइनिंग की तिथि |
28 फरवरी 2026 |
28 फरवरी 2026 |