कमेटी ने हटाई 23 सीटें
कमेटी ने हाल ही में नीट पीजी राउंड-3 सीट मैट्रिक्स से 23 सीटें हटा दी हैं, जिसमें कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में DNB जनरल सर्जरी के लिए दो रिक्तियां शामिल हैं। वहीं, 12 नई सीटों को काउंसलिंग मैट्रिक्स में जोड़ा गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने नीट पीजी 2024 के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 15 पर्सेंटाइल और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 पर्सेंटाइल कर दिया है।
NEET PG Counselling 2024: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट
एमसीसी नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2024 का रिजल्ट 21 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इससे पहले, अलॉटमेंट 18 जनवरी को होने वाला था। संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 22 से 29 जनवरी के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 30 और 31 जनवरी को निर्धारित है।
सीट आवंटन ऐसे कर सकेंगे चेक
सभी उम्मीदवार जो सीट आवंटन परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2024 राउंड 3 सीट इसके बाद, आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करने बाद, आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।