NEET PG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2024 काउंसलिंग राउंड-1 और 2 के लिए इस्तीफे की समय सीमा बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार 8 जनवरी तक राउंड-1 और 2 के लिए नीट पीजी 2024 इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 इस्तीफा विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नीट पीाजा 2024 सीट इस्तीफा लिंक आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर सक्रिय है।
अधिसूचना में कहा गया है, "पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए सुरक्षा जमा राशि जब्त करने के साथ राउंड-1 और राउंड-2 सीटों के लिए इस्तीफा 8 जनवरी, 2025 को शाम 06:00 बजे तक बढ़ाया जा रहा है।"
अधिसूचना के अनुसार, राउंड-1 या 2 में अपनी सीटों से इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार अभी भी अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं, जबकि खाली सीटों को मोप-अप या स्ट्रे वैकेंसी राउंड के दौरान फिर से आवंटित किया जाएगा। हालांकि, जो लोग समय सीमा के भीतर इस्तीफा देने में विफल रहते हैं, उन्हें अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली गई मानी जाएगी।