NEET PG में 2.90 लाख चिकित्सा स्नातक हुए थे शामिल
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई थी। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया था। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
NEET PG 2022 बीते साल यह था Cut-Off स्कोर
बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी। बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी।