फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2020 समेत कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां है जरूरी सूचना

Tue, 17 Sep 2019 02:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट 2020 परीक्षा तिथि की लें जानकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने NEET 2020 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। बता दें कि बोर्ड ने वेबसाइट nbe.edu.in पर प्रकाशित एक अधिसूचना के माध्यम से ये जानकारी दी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 5 जनवरी को NEET-PG 2020 परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, PG के लिए ये प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन फॉर्म नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। NEET PG एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि NEET का आयोजन सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।  2016 में, NEET को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर भारत में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन


NEET के साथ-साथ NBE ने अन्य परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा भी की है। जी हां, NEET MDS, PDCET और FMGE 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी nbe.edu.in पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें : 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, मिलेंगे 50 हजार रुपये

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें