फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Paper Leak 2026: कोर्ट ने नहीं दी राहत, प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Wed, 08 Jul 2026 12:31 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद (पीवी) कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आगे भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुसार, सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी इस कथित पेपर लीक साजिश के मास्टरमाइंड थे। वहीं, शिवराज मोटेगांवकर पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा आयोजित होने से पहले ही प्रश्न पत्र हासिल कर लिया था। मामले की जांच जारी है और CBI पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें