NEET MDS Result 2021: एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आवदेक मेरिट लिस्ट और रिजल्ट यहां देख सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट-एमडीएस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी किया है। जो उम्मीदवार मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 सरकारी नौकरियां...
नीट-एमडीएस परीक्षा-2021 16 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। नीट-एमडीएस परीक्षा 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड को वेबसाइट https://nbe.edu.in पर 12 जनवरी, 2021 को या उसके बाद डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पास करने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने श्रेणी-वार कटऑफ और न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत भी जारी किया है।
सामान्य श्रेणी (यूआर / ईडब्ल्यूएस) --- 50 प्रतिशत - 960 में से 259
SC / ST / OBC (SC / ST / OBC के PWD सहित) --- 40 प्रतिशत - 960 में से 227
यूआर-पीडब्ल्यूडी ---- 45 प्रतिशत ---- 243 में से 960