नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर को खत्म हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इसके लिए चॉइस फिलिंग 16 सितंबर से शुरू की थी, जबकि चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई। काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर उसे लॉक करना होगा।
दूसरे चरण के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी। सीट आवंटन का परिणाम 23 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समयसीमा खत्म होने से पहले अपनी पसंद भरकर लॉक कर दें, ताकि सीट आवंटन में उनके विकल्पों पर विचार किया जा सके।
| इवेंट |
तारीख |
| पंजीकरण और भुगतान |
15 से 19 सितंबर 2026 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग |
16 से 21 सितंबर 2026 |
| विकल्प लॉक करने की अवधि |
19 से 21 सितंबर 2026 |
| सीट आवंटन प्रक्रिया |
21 से 22 सितंबर 2026 |
| दूसरे चरण के सीट आवंटन का परिणाम |
23 सितंबर 2026 |
| रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग |
24 से 30 सितंबर 2026 |
| शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और साझाकरण |
1 अक्तूबर 2026 |
चॉइस लॉक करने के बाद उम्मीदवारों की चुनी हुई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण में सीट आवंटन 21 से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और इसका परिणाम 23 सितंबर को जारी होगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को तय समय में संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।