फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS Counselling: नीट एमडीएस राउंड 2 के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है पंजीकरण; देखें पूरी प्रक्रिया

Sat, 12 Jul 2025 04:56 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 NEET MDS Counselling Round 2: नीट एमडीएस काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो उम्मीदवार राउंड 1 में शामिल नहीं हुए थे या सीट छोड़ चुके हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET MDS काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह राउंड उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष अवसर है, जो राउंड 1 में शामिल नहीं हुए थे या बिना सीट स्वीकार किए बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक खुलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, शाम 7 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीट आवंटन परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया जाएगा, जबकि आवंटित उम्मीदवारों को 19 जुलाई से 27 जुलाई के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

दूसरे राउंड के लिए कौन करा सकता है पंजीकरण ?

राउंड 2 में केवल कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवार ही पंजीकरण कर सकते हैं। वे अभ्यर्थी जो राउंड 1 में पंजीकरण नहीं करा पाए थे, अब इस चरण में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, वे उम्मीदवार जिन्होंने राउंड 1 में सीट आवंटन के बाद संस्थान में शामिल नहीं होकर त्यागपत्र दे दिया या उपस्थित नहीं हुए, वे भी राउंड 2 में आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जो अभ्यर्थी पहले ही राउंड 1 में शामिल हो चुके हैं और सीट स्वीकार कर ली थी, वे राउंड 2 के लिए नया पंजीकरण नहीं कर सकते। ऐसे उम्मीदवारों को राउंड 2 की प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया

राउंड 2 में सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद अगला चरण है 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए चॉइस फिलिंग करना। उम्मीदवारों को अपने विकल्पों का चयन सोच-समझकर और प्राथमिकता के अनुसार करना चाहिए, क्योंकि चॉइस लॉकिंग की अंतिम समय सीमा 16 जुलाई सुबह 9:00 बजे है। एक बार विकल्प लॉक हो जाने के बाद उन्हें बदला नहीं जा सकता। इसके बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 16 से 17 जुलाई के बीच सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेगी और 18 जुलाई को राउंड 2 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यदि किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित की जाती है, तो उसे आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करना होगा और 19 जुलाई से 27 जुलाई के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। संस्थान में उपस्थित होकर अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 28 जुलाई से 30 जुलाई के बीच पूरी करनी होगी। वहीं, जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट नहीं मिलती है, उन्हें मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आगे की अधिसूचनाओं के आधार पर मॉप-अप राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें