फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: नीट पेपर लीक मामले पर राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक, शिक्षा मंत्री समेत NTA और PMO के अधिकारी रहे मौजूद

Fri, 29 May 2026 11:24 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Leak Case: नीट पेपर लीक मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मूल एजेंडा नीट की विश्वसनीयता हर हाल में बहाल करना रहा।
 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के घर जुटे शिक्षा मंत्री, NTA और PMO के वरिष्ठ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की कमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे विशेष तंत्र को सौंपी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस उच्च स्तरीय बैठक में पेपर सेटिंग से लेकर प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज और परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति के पूरे नेटवर्क पर विस्तार से मंथन हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी खुद इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। 40 मिनट चली बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह, पीएमओ और शिक्षा मंत्रालय के चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अर्धसैनिक बल करेंगे संवेदनशील केंद्रों की सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, अधिक संवदेनशील केंद्रों की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल करेंगे। ये केंद्र पेपर लीक और पेपर माफिया के निशाने वाले हैं। यहां जांच एजेंसियों के कर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे।  नीट में पेपर सेटिंग करने वाले ही लीक का कारण बने थे, इसलिए अब क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाएगी।

वायुसेना के विमानों से प्रश्न पत्र भेजने का प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रश्न पत्र भेजने और उसकी सुरक्षा के लिए रक्षा प्रतिष्ठानों और वायुसेना की मदद लेने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव है कि प्रश्नपत्रों को प्रिंटिंग प्रेस से वितरण केंद्रों तक वायुसेना के विमानों और विशेष सुरक्षित वाहनों के जरिये पहुंचाया जाए और रक्षा प्रतिष्ठानों में रखा जाए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें