NEET विवाद पर तीन संसदीय समितियों ने की समीक्षा
NEET-UG परीक्षा विवाद पर अब तक तीन संसदीय समितियां चर्चा कर चुकी हैं। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की समिति तथा सरकारी आश्वासनों से जुड़ी समिति के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने भी इस मामले पर विचार किया।
समितियों ने NMC के चेयरमैन, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह से परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की। गौरतलब है कि 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा को रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित किया गया था।