फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Exam 2021: कितने प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी को मिल सकता है सरकारी कॉलेज, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

सार

NEET Exam 2021: नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रेस एग्जाम (NEET) में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 सितंबर को देश के करीब 202 एग्जाम सेंटर्स में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2021) सम्पन्न कराई जा चुकी है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में स्टूडेंट्स से कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें परीक्षार्थी को प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर  4 अंक मिलते हैं, वहीं गलत उत्तर दिए जाने पर 1 नंबर की कटौती की जाती है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने और निगेटिव मार्किंग लागू होने के कारण अक्सर कैंडिडेट्स सरकारी कॉलेज में दाखिला पाने से चूक जाते हैं। अब ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी इन तमाम नियमों के लागू होने के बाद स्टूडेंट्स के मन में अपने रिजल्ट को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। छात्रों को इस बात की चिंता सता रही है कि परीक्षा में कितने अंक लाने पर उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन मिल पाएगा? इन्हीं सब बातों को लेकर आज हम इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले बता दें कि जो नए मेडिकल स्टूडेंट्स अपनी आगामी नीट की पक्की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें तुरंत सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री  FREE NEET BIOLOGY Rank Booster Course कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

कितने अंक आने पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज 

नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रेस एग्जाम (NEET) में सामान्य वर्ग के जिन स्टूडेंट्स को परीक्षा के कुल पूर्णांक 720 में से लगभग 560 या 570 अंक हासिल होंगे, उन्हें सरकारी कालेज मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को करीब 79 प्रतिशत नंबर लाने पर गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला मिल सकता हैं। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी, महिला अभ्यर्थियों को लेकर कटऑफ़ के कई अन्य फैक्टर भी लागू होते हैं। साथ ही अलग-अलग राज्य के भिन्न-भिन्न मेडिकल कॉलेजों की सीटों और आवेदानकर्ताओं की संख्या भी उम्मीदवारों की एडमिशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

 ये हैं टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें