फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Cut Off 2023: नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही जारी होगी कट-ऑफ, देखें अपेक्षित कट-ऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स

Tue, 13 Jun 2023 05:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result Expected Cut Off 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट परिणाम के साथ नीट कट-ऑफ स्कोर भी जारी करेगी। नीट कट-ऑफ स्कोर 2023 के आधार पर उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जाएगा।, देखें अपेक्षित कट-ऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स
विज्ञापन
NEET UG Result Expected Cut Off 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Result Expected Cut Off 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट परिणाम के साथ नीट कट-ऑफ स्कोर भी जारी करेगी। नीट कट-ऑफ स्कोर 2023 के आधार पर उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सामान्य श्रेणी का नीट कट-ऑफ स्कोर ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50वां पर्सेंटाइल और 40वां पर्सेंटाइल है। इस बार, कुल 20,87,449 उम्मीदवार सात मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 8,753 उम्मीदवार छह जून को हुई दोबारा परीक्षा में शामिल हुए।  
 

NEET Cut Off 2023: 50 फीसदी से ज्यादा छात्र हो जाते हैं विफल

नीट कट-ऑफ स्कोर 2023 वह न्यूनतम अंक है जिसे उम्मीदवारों को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सुरक्षित करना होगा। पिछले दो वर्षों में लगभग 50 फीसदी उम्मीदवार नीट कट-ऑफ स्कोर हासिल करने में विफल रहे। 2022 में 17.64 लाख परीक्षार्थियों में से केवल 9.93 लाख उम्मीदवारों ने नीट कट-ऑफ अंक प्राप्त किए थे। जबकि 2021 में कुल 15.44 लाख उम्मीदवारों में से 8.70 लाख उम्मीदवारों ने कट-ऑफ स्कोर हासिल किया था।
 
वर्ष शामिल छात्र योग्य छात्र
2021 15,44,275 8,70,074
2022 17,64,571 9,93,069
 

 

NEET Cut Off 2023: संभावित क्वॉलिफाइंग मार्क्स और कट-ऑफ

नीट 2023 कट-ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में मामूली अधिक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, नीट 2023 परीक्षा मध्यम से कठिन स्तर की थी। इसलिए, विशेषज्ञों के अनुसार, सभी श्रेणियों के लिए नीट 2023 कट-ऑफ स्कोर रेंज अधिक रहेगी। पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के कारण सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित नीट कट-ऑफ स्कोर 710 - 150 के बीच हो सकता है। 

 

विज्ञापन

NEET Cut Off 2023 Check Expected श्रेणीवार स्कोर 

श्रेणी क्वालिफाइंग क्राइटेरिया अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स
अनारक्षित 50वां पर्सेंटाइल 710 - 150
ओबीसी 40वां पर्सेंटाइल 112 - 120
एससी 40वां पर्सेंटाइल 112 - 120
एसटी 40वां पर्सेंटाइल 112 - 120
यूआर/ईडब्ल्यूएस और पीएच 45वां पर्सेंटाइल 112 - 140
ओबीसी और पीएच 40वां पर्सेंटाइल 100 -118
एससी और पीएच 40वां पर्सेंटाइल 100 -118
एसटी और पीएच 40वां पर्सेंटाइल 100 -118

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें