Neet UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/ MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/ NEET UG 2022 Counselling का आयोजन अब जल्द ही किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीट यूजी, 2022 काउंसलिंग 25 सितंबर, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक एमसीसी ने आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में सफल हुए हैं और स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपना प्रवेश की सभी प्रक्रिया के लिए आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे।
एनटीए नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2022 का स्कोर कार्ड।
एनटीए नीट 2022 परीक्षा का प्रवेश पत्र।
उम्मीदवारों के आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
क्वालीफाइंग एग्जाम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट।
कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
8-10 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र आवश्यक है।