NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( MCC) ने गुरुवार को नीट ( NEET) काउंसलिंग 2020 मॉप-अप राउंड रिजल्ट जारी कर दिया है। मेडिकल / डेंटल नीट यूजी काउंसलिंग 2020 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल रिजल्ट 16 दिसंबर 2020 को जारी किया गया था।