नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए काउंसलिंग की तारीखें जारी हो गई हैं। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) में प्रवेश देने का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण 19 जून से शुरू होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 24 जून शाम 5 बजे तय की गई है। पहली काउंसलिंग के लिए छात्रों को 25 जून की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उपस्थित होना होगा। पहली सीट आवंटन सूची 26 जून को घोषित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उनके दस्तावेजों के साथ 28 जून से 3 जुलाई तक केंद्र में उपस्थित होना होगा। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी काउंसलिंग 6 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित की जाएगी और आवंटन प्रक्रिया 10 से 11 जुलाई, 2019 तक होगी।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगी जिसमें AFMC, ESI, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU और AMU और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय संस्थानों में सीटें होंगी।