फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या की आशंका

Thu, 24 Apr 2025 05:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Aspirant: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे दिल्ली के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस को शव झाड़ियों में मिला, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET: दिल्ली से नीट की तैयारी करने आए 23 वर्षीय छात्र का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि छात्र ने संभवतः जहर खाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन


हालांकि, लैंडमार्क सिटी इलाके में स्थित घटनास्थल पर आत्महत्या से संबंधित कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। 

कोचिंग हब में 48 घंटे के भीतर नीट अभ्यर्थी द्वारा कथित आत्महत्या का यह दूसरा मामला है और जनवरी से बारहवां मामला है।

इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी रोशन शर्मा का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। शव को कुछ राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने उसके मोबाइल से उसके माता-पिता से संपर्क किया। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा से उनकी आखिरी बार बुधवार रात को बात हुई थी।

हॉस्टल से 10 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, शर्मा ने उनसे कहा था कि वह न तो नीट परीक्षा देगा और न ही दिल्ली लौटेगा और जहर खाकर अपनी जान दे देगा।

विज्ञापन


उसे अगले महीने नीट परीक्षा देनी थी।

शर्मा के माता-पिता ने बताया कि वह कोटा के बोरखड़ा क्षेत्र स्थित कोरोल पार्क में एक छात्रावास में रह रहा था, जबकि उसका शव छात्रावास से लगभग 10 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला।

माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे कुछ दिन पहले शर्मा को वापस घर लाने के लिए कोटा गए थे, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने उसके कपड़े और सामान ले लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव को यहां एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और दिल्ली से उसके माता-पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें