फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET- JEE Main 2020: परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 17 Aug 2020 11:06 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

NEET- JEE Main 2020 : नीट और जेईई मेन परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सिंतबर में प्रस्तावित जेईई मेन और नीट परीक्षाओं को टालने की मांग की गई है। इस मामले की सुनावाई जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच करेगी। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगी और मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होगा।

विज्ञापन


दरअसल, 11 राज्यों के छात्रों ने जेईई मेन और नीट परीक्षाएं स्थगित करने के अनुरोध के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हैं।  इस साल जेईई और नीट परीक्षा के लिए करीब 24 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। याचिका में कहा गया है कि इतने तादाद में छात्र-छात्राओं के फिजिकल रूप से परीक्षाओं में सम्मिलित होने से संक्रमण बढ़ने के खतरे की संभावना है। दूसरी, तरफ इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए लाखों विद्यार्थी प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज होने वाली सुनवाई बेहद अहम है।

गौर हो कि  इस साल जेईई मेन के लिए 9,10,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जेईई मेन और नीट की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जेईई मेन व नीट की परीक्षा इस साल देरी से आयोजित हो रही है। पहले ये परीक्षाएं जुलाई में होनी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से इन्हें स्थगित कर दिया गया था।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main 2020) परीक्षा व नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्ट अभ्यास एप पेश भी पेश किया है।राष्ट्रीय अभ्यास एप में जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रत्येक दिन एक पूर्ण प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें