नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा साल में दो बार और सिर्फ ऑनलाइन मोड से कराने का फैसला बदल दिया है। यह निर्णय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया है। अब मेडिकल में प्रवेश लेने के लिए नीट परीक्षा पुराने पैटर्न से ही होगी। आपको बता दें कि पुराने पैटर्न के अनुसार यह परीक्षा साल में एक बार और पैन पेपर की सहायता से होगी।
नीट परीक्षा अब
5 मई 2019 को होगी। एनटीए ने नीट के अलावा
यूजीसी नेट 2018, सीमैट और जीपैट परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर दी है। इनमें यूजीसी नेट की परीक्षा
9 से 23 दिंसबर 2018 के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए 19 नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। सीमैट और जीपैट की परीक्षा
28 जनवरी 2019 को होगी। परीक्षा का परिणाम
10 जनवरी, 2019 को घोषित किया जाएगा।
जेईई मुख्य पहली परीक्षा
6 से 20 जनवरी 2019 के बीच होगी, जबकि दूसरी परीक्षा
6 से 20 अप्रैल 2019 के बीच होगे की संबावना है। दोनों ही परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी। इसकी प्रैक्टिस के लिए एनटीए ने देशभर में 26 सौ से ज्यादा टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर बनाए है। इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूलों के कम्प्यूटर लैब शामिल हैं।