NEET UG Admit Card: इस तारीख को होनी है परीक्षा
एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक/NEET UG 2022 का आयोजन इसी महीने 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एनटीए ने परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप- 29 जून, 2022 को जारी कर दी थी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card: प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- परीक्षा की अहम गाइडलाइंस
NEET UG Admit Card: इन भाषाओं में होगी परीक्षा
नीट यूजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगा। बता दें कि नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल करीब 18 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में किया जाएगा।
NEET UG Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
- सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए-नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर “डाउनलोड नीट एडमिट कार्ड 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें।
- अब यहां 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीट यूजी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
- अब परीक्षा और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।