30 जुलाई को हुई थी काउंसलिंग
30 जुलाई को तमिलनाडु मेडिकल एडमिशन की विशेष श्रेणी की काउंसलिंग में अमुथवल्ली और संयुक्ता दोनों ने भाग लिया। अमुथवल्ली को पीडब्ल्यूडी कोटे के तहत 147 अंक के आधार पर विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल गई।
परिवार ने दिया पूरा साथ
संयुक्ता ने नीट में 450 अंक हासिल किए हैं और वह सामान्य कोटे या एससी कोटे में भी एडमिशन के लिए योग्य हैं। उन्होंने कहा, "मैं मां के साथ एक ही कॉलेज में नहीं पढ़ना चाहती। मैं सामान्य कोटे में एडमिशन लेकर किसी और कॉलेज, शायद राज्य के बाहर जाना चाहती हूं।" अमुथवल्ली बताती हैं कि उनके पति ने पूरे सफर में उन्हें और बेटी को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा "मेरे पति ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर साथ दिया।"
डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से आयोजित इस ऑफलाइन काउंसलिंग में 7.5% आरक्षण के तहत सरकारी स्कूलों के छात्र, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों के बच्चे और खेल जगत की प्रतिभाएं शामिल थीं।