NEET UG EXAM 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET UG 2023 रविवार, सात मई, 2023 को आयोजित करने वाली है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन और सुधार विंडो समाप्त हो गई है और परीक्षा केंद्र शहर की सूचना पर्ची जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट 2023 परीक्षा सिटी स्लिप उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा के शहर के बारे में सूचित करने के लिए है। परीक्षा के दिन इस दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। नीट एडमिट कार्ड, जिसकी परीक्षा के दिन जरूरत होती है, बाद में जारी किया जाएगा। नीट परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ एनटीए की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।